समाचार निर्देश पानीपत। सत जींदा कल्याणा मन्दिर के प्रांगण में रब दे बंदे संगठन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3500 जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहा है। संगठन के मुख्य सेवादार राकेश चुघ ने बताया कि संगठन के 80 सेवादार निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने की सेवा कर रहा है। जबकि शेल्टर होम में रोजाना 125 प्रवासी मजदूरों को सुबह का नाश्ता देने के अलावा नगर के अन्य भागों में 3500 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं संगठन के सेवादार रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद भोजन वितरण करते है। इस अवसर पर जयदयाल तनेजा, राजकुमार मिगलानी, भूषण नागपाल, डा. दीपक सिंगला, राजू मिगलानी, जोनी चावला, विक्की मिगलानी, त्रिलोचन सेठी, श्याम सचदेवा, जयदेव संदूजा, शेरू मोंगिया, संजय मलिक, नीरज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।