समाचार निर्देश प्रदीप यादव गुरुग्राम – लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए अंडरपास पानी से लबालब भर गए हैं। दौलताबाद गांव में बाढ़ जैसे हालात बनने पर एक परिवार फंस गया।सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद सिविल डिफेंस की टीम डिवीजन वार्डन सुनील सैनी, निखिल अरोड़ा, आशीष, प्रदीप, राहुल, नितिन, निखिल अरोड़ा मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इस परिवार को सकुशल निकाल लिया।सिविल डिफेंस की टीम ने 20 लीटर की पानी की प्लास्टिक की बोतलों पर बांस की पट्टियां बांधकर नाव तैयार की। उस नाव पर इस परिवार के लोगों को बैठा कर पानी से बाहर लाया गया। फिलहाल, परिवार को दौलताबाद गौशाला में रखा गया है। उनके रहने की व्यवस्था होने तक गौशाला संचालकों ने उन्हें गौशाला में ही रखने की दरियादिली दिखाई। सिविल डिफेंस की टीम ने इन लोगों के साथ उनके पशुओं और पक्षियों को भी बचा लिया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से उनकी लाखों रुपये की मछली पानी में बह गयी।