झज्जर,समाचार निर्देश मंजीत कुमार – आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली कुरुक्षेत्र में होने जा रही है जिसकी जानकारी मास्टर रणवीर गुलिया ने दी |मास्टर रणवीर गुलिया ने कहा कि आज का युवा अरविंद केजरीवाल को पसंद करता है और हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है मास्टर रणबीर गुलिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र की अब बदलेगा हरियाणा रैली हरियाणा वासियों में एक नया जोश भरेगी कुरुक्षेत्र में यह रैली एक रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी और इस रैली में जनता बढ़-चढ़कर भाग लेगी और अरविंद केजरीवाल के विचार सुनेगी मास्टर रणवीर गुलिया ने डोर टू डोर जाकर लोगों को रैली का न्योता दिया
