समाचार निर्देश एस डी सेठी – दिल्ली पुलिस और प्रशासन की मूक सहमति से अलीपुर के हमीद पुर में कृषि भूमि पर अवैध गोदाम की निर्माणाधीन दीवार के नीचे करीब 30 से 40 मजदूरों के दबने से बडा हादसा सामने आया है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने 30 के करीब घायल मजदूरों को मलवे से निकाला है। अभी तक दर्जन के करीब मजदूरों की मौत हो चुकी है। सुबह के वक्त हुए इस हादसे की देर तक रेस्क्यू जारी था। खोजी कुत्तों की मदद से मलवे में दबे मजदूरों की जांच जारी थी। मैनवली व पीले पंजे से भी मल्वे को हटाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हमीद पुर में कुछ दिन पहले भी ऐसे ही अवैध गोदाम निर्माण के वक्त दीवार गिरने से बडा हादसा हो गया था। तब भी काफी मजदूर दबने से घायल हो गये थे। प्रशासन के संज्ञान के बावजूद यहां धडडले से कृषि भूमि पर अवैध गोदाम बनाये जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की नाक तले सहमति से बन रहे अवैध गोदामों पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है।