समाचार निर्देश एस डी सेठी – भारत सरकार अर्से बाद भारतीय करेंसी नोटों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, के साथ अन्य दो महापुरूषों के तेल चित्र भी छापने जा रही है। दो महापुरूषों में मिसाईल मैंन, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगौर के तेल चित्र शामिल हैं। इसके लिए बाकायदा आईआईटी, दिल्ली के प्रोफेसर दिलीप टी. साहनी को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वे यह देख कर बताएंगें कि भारत के विभिन्न करेंसी नोटों में महात्मा गांधी के साथ-साथ गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति तथा मिसाईल मैंन एपीजे अब्दुल कलाम के जल चित्रों (वाटर मार्क) का उपयोग करना कैसा रहेगा। आरबीआई ने उन्हें इन दोनों महापुरूषों के जल चिन्हों (वाटर मार्क) के दो-दो सेट भेजे हैं। प्रो. साहनी अब बतायेगें कि करेंसी नोटों में इन दोनों महापुरूषों के जल चित्र किस तरह के दिखाई देते हैं। दरअसल भारत सरकार विचार कर रही है कि कुछ करेंसी नोटों में टैगोर तथा कलाम के जल चित्र भी शामिल कर लिए जाएं। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय होना बाकी है। पर सरकार ने अपने कदम बढाने जरूर शुरू कर दिए है। ज्ञात हो कि प्रो. साहनी को साल 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व ठोस कार्य करने के चलते पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे सरकार को रक्षा क्षेत्र में अनुसंधानों में भी मदद करते हैं। प्रो साहनी ने आईआईटी, खडक पुर से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की।