• आप सरकार में बर्दाश्त नहीं एक पैसा का भी भ्रष्टाचार- जफरूदीन गूमल

नूंह मेवात शौकीन कोटला – देश में आम आदमी पार्टी मात्र एक ऐसी इकलौती पार्टी है जो भ्रष्टाचारी सिस्टम से बहुत दूर है। भ्रष्टाचार नां तो पार्टी के नेताओं का सहन किया जाएगा नां ही अधिकारियों का। तभी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना आप पार्टी की शुरू से ही पहली प्राथमिकता रही है, जिसको लेकर राजनीति में बदलाव भी नजर आ रहा है, जिसकी देश और दुनिया के लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि देश में ईमानदारी की राजनीति केवल आम आदमी पार्टी ही कायम कर सकती है।  आपको बता दें कि जिस तरह 2015 में आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री को मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया था उसी की तर्ज पर बिना कोई देरी किये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नें भी अपने विजय सिंगला पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को भी भ्रष्टाचार के आरोप में आज बर्खास्त किया है, जो देश में दूसरी मिसाल है। हाल ही में हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव सिर पर आ गये है आम आदमी पार्टी ईमानदार व साफ छवि के आम नागरिकों को चुनाव लड़ाने के लिए तलाश कर रही है, क्योंकि पहले से भाजपा और कांग्रेस नें नगरपालिका और नगर परिषदों में भ्रष्टाचार की गंद फैली हुई है, उस गंदगी की सफाई करने के लिए इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी नगर निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने जा रही है और हरियाणा के लोगों नें यह तय कर लिया है कि इस बार हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में बड़ी कामयाबी हासिल करेगी और हरियाणा को एक साफ छवी के चैयरमेन तैयार कर लोगों के विकास के लिए काम करेगी। आम आदमी पार्टी जात-पात की राजनीति नही करती बल्कि विकास की राजनीति करती है और विकास के नाम पर ही वोट मांगती है, भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी पार्टी लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करती है जो बड़ी गंंदी सोच को दर्शाती है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.