- कुरुक्षेत्र से 8 खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी 21 महिला व 18 पुरुष खिलाड़ी
- गतका इवेंट में सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ी लेंगे भाग
- गतका, थांग-टा, कलरीपायट्टू, मलखंब और योगासन भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार होंगे शामिल
- आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित होंगे 4 से 13 जून तक
कुरुक्षेत्र दलबीर मलिक – हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में कुरुक्षेत्र से 8 खेलों में 39 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएंगे। इन खिलाडिय़ों में 21 महिला और 18 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। इतना ही नहीं गतका में सबसे ज्यादा और उसके बाद हॉकी में 11 खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करने के लिए पंचकूला के खेल प्रांगण में पहुंचेंगे। अहत पहलू यह है कि इस बार हरियाणा खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इन गेम्स के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में पुरुष हॉकी के लीग मैचों का आयोजन होगा। खेलमंत्री संदीप सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून 2021 तक किया जा रहा है और इसकी मेजबानी हरियाणा कर रहा है। इस यूथ गेम्स के लिए कुरुक्षेत्र से 8 खेलों के लिए 39 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जिसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व जूडो में एक-एक खिलाड़ी, साईक्लिंग में दो खिलाड़ी, गतका में 15 खिलाड़ी, हॉकी में 11 खिलाड़ी, शुटिंग में 3 खिलाड़ी और वॉलीबॉल में 5 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इसके साथ-साथ खेलों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में इस बार पांच पारंपरिक खेल भी जोड़े गए हैं। जिसमें गतका, थांग-टा, कलरीपायट्टू, मलखंब और योगासन को शामिल किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन पांच शहरों पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, शाहबाद और दिल्ली में 4 जून से शुरू होगा जो 13 जून तक चलेगा। इन खेलों में कुरुक्षेत्र जिले के 39 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।