• खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामनबीमार गुरदेव सिंह के घर पहुंचे खेल मंत्री,  एक लाख रुपये सहायता राशी देने की घोषणा की


समाचार निर्देश पिहोवा मनीष मेहता –हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह गांव मलिकपुर के लखविंदर सिंह डेरा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उसी दौरान वे बीमार गुरदेव सिंह हालचाल जानने घर पहुंचे तो देखा कि मकान अधूरा पड़ा है और अपने इलाज के लिए गुरदेव सिंह धक्के खा रहे हैं। इस पर खेल मंत्री ने तुरंत उन्हें एक लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और अपने पीए को निर्देश दिए कि सरकारी योजना के जरिए तुरंत उनका मकान बनवाने की व्यवस्था की जाए। खेल मंत्री के मुंह से यह बात सुनकर परिवार की आंखों में आंसू छलक आए। गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास था परमात्मा किसी फरिश्ते को उनकी फरियाद सुनने जरूर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास कार्य नीतियों से प्रभावित होकर लोग दूसरे दलों को अलविदा कह रहे हैं। भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता संभालेगी।  उन्होंने कहा कि डेरे ढाणियों तक पक्के रास्ते और बिजली पहुंचाने में सरकार लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही अन्य विकल्पों के माध्यम से भी दूरदराज के क्षेत्र में बसे लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इस मौके पर दर्जनों डेरा वासी दूसरे दलों को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।  कार्यक्रम को किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनदीप सिंह विर्क ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रणधीर सिंह काजल फार्म, अंग्रेज सिंह, हरपाल सिंह, रविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, साहब सिंह, गुरप्रीत सिंह व अंग्रेज सिंह  आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.