समाचार निर्देश पानीपत कमाल हुसैन – भाजपा  सरकार ग्रामीण विकास पर ज्यादा ध्यान दे रही है। हर गांव के पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। अब तो खेतों के रास्ते पक्के किए जा रहे है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने बुआना लाखु गांव में चौपाल में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की सरकार किसान संघ बनाने के बार कोल्ड स्टोर बनाने के लिए 90फीसद तक अनुदान देती है पॉलिथीन लगाने पर 65फीसद मसरूम पर 65फीसद सब्सिडी देती है बीज भी देती है। मुख्य मंत्री जनता की समस्या को लटकाना नही समाधान में विश्वास करते है। विकास के लिए काम बताने पर धन की कमी मुख्य मंत्री आने नही देते। डा अर्चना ने कहा मुख्य मंत्री प्रदेश के विकास की चिंता करते है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा की पहले मंत्री, मुख्य मंत्री केवल केवल अपने घर के विकास की चिंता करते थे। उनकी चिता स्विक्स बैंक खाते भरने ,  विदेशों में जमीन खरीदने की रहती थी। यहां तक गरीब आदमी की  योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था। आज मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र लाकर पूरा भ्रष्टाचार खत्म कर दिया।अब पात्र लोगो को घर बैठे अब सुविधा मिलेगी। डा अर्चना ने कहा प्रधान मंत्री मोदी ने कोविड से बचाओ का कुशल प्रबंधन कर देश लोगो का जीवन सुरक्षित रखा। फ्री टीका करण करके हर नागरिक के जीवन के सुरक्षित किया। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने का भी जिक्र किया। डा अर्चना ने मोदी के द्वाराआयुष्मान योजन का भी जिक्र किया। डा अर्चना ने भव्य काशी, केदार नाथ व बैजनाथ में आज मोदी द्वारा उद्घाटित एयरपोर्ट के बारे भी बताया। डा अर्चना ने जातिवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा ये जातिवाद तेजाब की तरह देश व समाज को काटे जा रहा है। हमे देश हित में जातिवाद को छोड़ना होगा। डा अर्चना ने  लोगो का आह्वान किया की जब भी पंचायती राज के चुनाव हो एक मत होकर भाजपा के प्रत्यासी को जिताएं। गांव को प्रगति और ले जाएं। उन्होंने कुरुतियों को छोड़ शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.