दिल्ली – क्रेसपाई इनोवेशन संस्था द्वारा आईआईटी सेमिनार हॉल दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे थे। आयोजक सुधीर कुमार दास और योगेंद्र सिंह ने बताया भारत भर के उन्नीस इनोवेटर को ग्रीन ग्लोब अवॉर्ड-2022 देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे ने कहा सभी भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु पर्यावरण बचाएं। मिट्टी कूल के नाम से विख्यात मनसुख भाई प्रजापति जो राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पाटिल प्रणब मुखर्जी अमिताभ बच्चन से सम्मानित मिट्टी के फ्रिज बनाने वाले को इनोवेशन हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार ने युवाओं से पौधे लगाने की अपील की। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने और पौधे वितरण करने हेतु इको फ्रेंडली किट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े हनुमानगढ़ जिले के अमरपुरा थेड़ी बी के पर्यावरण प्रेमी विजेंदर पाल जीनागल को ग्राम पंचायत में पौधा रोपण करने और सौंदर्यकरण करने हेतु सम्मानित किया। फाऊंडेशन से जुड़े गोलुवाला निवासी मोहनलाल भोभरिया, रघुनाथपुरा निवासी राजीव कुमार प्रजापति को जन्मदिन पर पौधे वितरित करने हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षाविज्ञ, वैज्ञानिक, डॉक्टर, प्रोफेसर आदि ने इनोवेशन कार्यों को सहराते हुए होंसला अफजाई की।