- खेल मंत्री ने जरूरतमंद लोगों को दिए सहायता राशि के चैक
समाचार निर्देश, पिहोवा मनीष मेहता:-
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों तक लाभ पहुंचाने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह की तरफ से ऐसे परिवारों में आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। गांव टीकरी स्थित निवास पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने इन चैकों को पात्र लोगों को वितरित किया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे नेक काम है। आर्थिक समस्या के चलते जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, चिकित्सा यहां तक कि रोजी रोटी कमाने में भी समस्या से जूझना पड़ता है। सभी धर्म ग्रंथों में जरूरतमंदों की सेवा को परमात्मा की सच्ची भक्ति कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस छोटे से प्रयास से इन लोगों के जीवन में उम्मीद की किरण जगेगी। इस मौके पर गांव कराह साहिब की तेजो देवी को 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से दिया गया। तेजो देवी के पति सुखविंदर सिंह की कई माह पहले कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए सरकार की तरफ से उनकी पत्नी तेजो देवी को 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया गया। इसके अलावा गांव खिजरपुरा के सुरेश, फौजी प्लाट के शैलेंद्र, चुनिया फार्म की कनिका, पाला राम सेयाना, कर्मवीर सिंह स्योंसर सहित दर्जनों लोगों को आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए।