• अरूण त्यागी ने 10438 वोट किये हासिल, दूसरे नंबर पर रही सतप्रकाश शर्मा को मिले 4328 मत
  • निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र दून ने चेयरमैन पद के साथ नगर पार्षदों के विजेताओं की घोषणा कर प्रदान किये प्रमाण पत्र  


सोनीपत समाचार निर्देश उमेश कुमार – गन्नौर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में अरूण त्यागी ने 6110 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है, जिन्होंने 10438 वोट प्राप्त किये। जबकि दूसरे नंबर पर रहे सतप्रकाश शर्मा को 4328 वोट मिले। गन्नौर के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सुरेन्द्र दून ने अरूण त्यागी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी। साथ ही उन्होंने पार्षदों के पदों के विजेताओं को भी प्रमाण पत्र भेंट करते हुए जीत के लिए बधाई दी।

हरियाणा निकाय चुनावों के अंतर्गत बुधवार को मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। गन्नौर में प्रात: 08:00 बजे मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई। चेयरमैन पद के लिए नोटा सहित 09 उम्मीदवार मैदान में थे। चेयरमैन पद के लिए पांच राउंड में मतगणना का कार्य पूर्ण हुआ। सर्वाधिक वोट लेकर अरूण त्यागी ने नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैर पद पर जीत हासिल की। नगर पालिका गन्नौर में 38 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इनके अलावा धीर सिंह पंवार को 81, सुनीता बाल्मिकी को 2770, अरूण को 18, पूनम लता को 99, बलराम कौशिक को 14, तथा सुनील लंबू को 63 वोट प्राप्त हुए। नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन पद के लिए कुल 20 हजार 302 वोट डाले गए।
गन्नौर नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों के लिए भी मतगणना का कार्य साथ ही संपन्न हुआ। नव निर्वाचित नगर पार्षदों में वार्ड नंबर-1 से सचिन, वार्ड-2 से कृष्ण लाल, वार्ड-4 से वरूण जैन, वार्ड-5 से ममता, वार्ड-6 से अजय सरोहा, वार्ड-7 से अंकित त्यागी(गोलू), वार्ड-8 से विकास, वार्ड-9 से संगीता त्यागी, वार्ड-10 से राखी देवी, वार्ड-11 से सतबीर शर्मा, वार्ड-12 से सोनिया, वार्ड-13 से राजेश कुमार, वार्ड-14 से दिनेश, वार्ड-15 से शिवानी जैन, वार्ड-16 से नरेश कुमार और वार्ड-17 से शमशेर सैनी ने जीत हासिल की। इसके अलावा वार्ड-3 से खूशबू जैन को सर्वसमिति से पहले ही पार्षद चुना गया था।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सुरेन्द्र दून ने चेयरमैन सहित नगर पालिका पार्षद पदों के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस मौके पर जिला परिषद सोनीपत की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बीडीपीओ गन्नौर अंकिता वर्मा, बीडीपीओ मनीष मलिक सहित अन्य संंबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.