• भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों का कराया अवगत

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम पूरे हो रहे 8 साल व 100 से सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा को सशक्त आधार देने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेत्री व नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए प्रबल दावेदार नेहा शेखर यादव ने शहर के वार्डों में जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी के तहत उन्होंने वार्ड-17 में सभा व वार्ड-29 में डोर टू डोर के तहत लोगों से सीधा संवाद करके उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया वहीं जनकल्याकारी नीतियों व सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रचार-प्रसार भी किया। भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव का इन दोनों वार्डों में पहुंचने पर महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने माला पहनाकर व बुक्के भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेत्री व चेयरपर्सन पद के लिए प्रबल दावेदार नेहा शेखर यादव ने शहर के वार्ड-17 में जनसभा को सम्बोधित किया। इस सभा में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। उन्होंने नारी शक्ति का हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। साथ में नगर परिषद चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील भी की। नेहा शेखर यादव ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है और महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने के लिए भी एक नई योजना हरियाणा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना शुरू की है। पंचायती व नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी हो इसको लेकर भी सरकार की ओर से पूरा ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार उन्हें प्रेरित कर रही है। बेटियों व महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं क्रियांवित की हुई है जिनका लाभ हर वर्ग के पात्रों को मिल रहा है। उधर वार्ड-29 में डोर टू डोर व पार्कों में जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने पार्टी का प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर उन्होंने वार्डवासियों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता आज भाजपा में विश्वास जता रही है। ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से सरकार कार्य कर रही है। पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। नेहा शेखर यादव ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन मेंं भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है और संगठन आये दिन मजबूत हो रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.