समाचार निर्देश पिहोवा पृथ्वी सिंह : खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा भाऐशजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी सहित काफी संख्या में शहरवासियों सहित अम्बाला रोड़,डेरा फतेह सिंह रोड़,खुशवंत पैलेस,गऊचरान, बाल्मीकि बस्ती,अमृतसरी फार्म,गुरु नानक कालोनी सहित शहर की अन्य बाजारों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील की। उनके साथ शहर के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और मतदाताओं में भारी जोश देखा गया। समर्थन में आये लोगों को देखकर प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी बहुत खुश हैं। आशीष चक्रपाणी ने कहा कि हल्का पिहोवा से विधायक , सांसद भाजपा से हैं और सभी शहरवासियों के सहयोग प्रधान पद भी भाजपा की झोली में जायेगा। उन्होंने कहा विधायक व सांसद के दिशानिर्देश में भाजपा की जनहित नीतियों को लेकर प्रधान पद पर जनसेवा के उद्देश्य से निस्वार्थ कार्य करेंगे, विकास की गति और तीव्र होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया और कहा कि वह प्रधान पद की मर्यादा को कायम रखते हुए हमेशा जनसेवक ही रहेंगे,आमजन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो स्नेह उन्हें शहरवासियों की ओर से मिल रहा है,उससे वह बहुत ही खुश हैं और शहरवासियों के असीम स्नेह को हमेशा याद रखेंगे। प्रत्याशी का काफिला जहां जहां वोट मांगने गया,वहां लोगों ने अपने अपने स्तर पर उनका स्वागत किया और तन मन धन से उनका समर्थन देने का विश्वास दिलाया। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी की पहचान समाजसेवी व नेक व्यक्ति जे तौर पर है,इसलिए जनता का इन्हें समर्थन मिल रहा है।