• भयंकर  गर्मी में मजदूरी करना मुश्किल

     सरदार कर्मपालसिंह सवाल जयपुर – अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद  की प्रदेश सचिव व राजस्थान प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश महिला नेता कोमल मीना ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  व पंचायती राज  मंत्री रमेश मीना को पत्र लिख कर पूरे प्रदेश मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का इस भयंकर गर्मी को देखते हुए। समय कम करने की मांग की आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ महिला नेता कोमल मीना ने पत्र में बताया कि  इस समय पूरे प्रदेश में भयंकर गर्मी व लू का प्रकोप चल रहा है। ओर कई जिलों में भयंकर पेयजल संकट बना हुआ है। सरकार द्वारा अभी मनरेगा का काम करने का समय सुबह 6 से 1 बजे तक है। टास्क पूरी होने पर 11 बजे मजदूर अपने घर जा सकता है। पर पूरे प्रदेश में 1 बजे मजदूरों को छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के गावो में नरेगा का काम गाव से बहुत दूर तालाब नाड़े सड़क धोरापाली जाड़ी कटिंग व अन्य कार्य चल रहे है मजदूरों को इस भयंकर गर्मी में आने जाने का बहुत समय लगता है। इसके उपरांत पर्याप्त पानी छाया मेडिकल किट  व बच्चो के पालना का अभाव है। जिससे मजदूर बबूल, जाल केर डा  बिना छाया के पेड़ो के नीचे बैठना पड़ता है। इससे आदिवासी गरीब पिछड़ा गरीबी रेखा केआस पास जीवन यापन करने वाले परिवारों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों से पूरा रोजगार नहीं देना समय पर भुगतान नहीं होना मन मर्जी से ग्राम विकास अधिकारी मनरेगा को अपनी मनमर्जी कर योजना को चला कर  सरकार व मजदूरों को नुक्सान पहुंचा रहे है इस समय प्रदेश की जनता को काम की आवश्यकता है। उन्हे पूरा रोजगार देकर समय  पर पूरा भुगतान करवाया जाए।

कोमल मीना ने मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री से पुर जोर  माग की है। कि पूरे प्रदेश में मनरेगा का समय इस भीषण गर्मी में जुलाई तक सुबह 6 से 11 किया जाय और टास्क रेट इस संकट की घड़ी में पूरी दी जाय इसके साथ कार्यस्थल पर पर्याप्त पानी  छाया मेडिकल किट  छोटे बच्चो के पालने  कि पूरी व्यस्था मानसून आने  तक की जाय।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.