समाचार निर्देश एस डी सेठी – उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मान पुर इलाके में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। आत्म रक्षा में महकमें के वर्दीधारियों ने भी गोली चलाई। गोली से एक बदमाश जख्मी हो गया। उसे जगप्रवेशचंद्र बाद में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त आकाश उर्फ ठलुआ उर्फ इल्लू (23 )के रूप में हुई है। आकाश न्यू उस्मान थाने का घोषित बदमाश था। उसपर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 6 जून को ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, तीन खोखे बरामद किये हैं। पुलिस ने बाद में इसके तीन साथी विशाल उर्फ राहूल नेगी उर्फ चुन्नू (25)मोनू चाईनीज (20)और निखिल (19)को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास लूटे गये 8 मोबाईल, 1 पिस्टल 2 कारतूसऔर 1 चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गैंग के लोग लडकियों के कपडे पहनकर राहगीरों को सूनसान जगह ले जाकर उनके साथ वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को कुछ दिनों से पुश्ता रोड यमुना खादर में बदमाश लगातार राहगीरों के साथ लूट पाट कर रहे थे। और विरोध करने पर जानलेवा हमला भी किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इसीके मद्देनजर बदमाशों की धरपकड के लिए बिना वर्दी पुलिस को पुश्ता रोड पर गश्त के लिए भेजा गया। रात करीब 8 30 बजे टीम ने देखा कि पांचवे पुस्ते के के पास एक शख्स यमुना खादर की ओर से जख्मी हालत में आ रहा है। पूछताछ में उक्त शख्स ने अपना नाम तुषार बताया। तुषार पेशे से वकील था। बदमाशों ने चाकू मारकर उसका मोबाईल, पर्स छीन लिया था। तुषार को अस्पताल भिजवाया। पुलिस फौरन बाद लूट की जगह पर पहुंची। वहां अंधेरे में पुलिस टीम को 5-6 बदमाश मौजूद दिखे। पुलिस ने फौरन सरेंडर करने को कहा। लेकिन इसी बीच पुलिस पर दो राउंड गोलियां दाग दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आकाश के पेट के निचले हिस्से मे गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मोत हो गई। पडताल में गैंग में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल नेगी और मोनू चाईनीज रात को लडकियों के भेष में राहगीरों को फंसाकर पुश्ते के अंधेरे में ले जाते थे। वहां इनके और बदमाश उनसे लूपपाट करते थे। पीडितों के विरोध पर चाकू मारने की वारदात को भी अंजाम देते थे।