- प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई
देहरादून शौकीन कोटला – माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के सफलतापूर्वक सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दिक़ी जी ने अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 30 मई से 15 जून 2022 तक ’सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व’ मनाया जा रहा हैं। आज उसी कार्यक्रम की योजना तैयार करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम के प्रभारी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मोर्चा के काफी संख्या में प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। करीब 3 घंटे चली बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने योजनात्मक व परिचायक बैठक के बाद उपरोक्त कार्यक्रम की योजना बनाने पर सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंहुचनें पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने चौधरी ज़ाकिर हुसैन का फूलमालाओं व गुलदस्तें भेंट का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से उन्हें शाॅल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।