- कुरूक्षेत्र रैली में पानीपत से जाएगे आम आदमी पार्टी के करीब 10 हजारकार्यकर्ता
- रैली को लेकर आप के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक व संगठन मंत्री राकेश चुघने की प्रेस कांफ्रेंस
पानीपत कमाल हुसैन – आम आदमी पार्टी की धर्म नगरी कुरूक्षेत्र में 29 मई कोहोने वाली हरियाणा बचाओ रैली हरियाणा प्रदेश की राजनीति में परिवर्तनलेकर आयेगी। इस रैली में प्रदेशभर से पहुंचने वाले लाखों कार्यकर्ताओं केजन सैलाब के उपरांत प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की उलटी गिनतीशुरू हो जाएगी। इसी रैली को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के बड़े नेता संबोधित करेंगे।वहीं पानीपत जिला से हरियाणा बचाओं रैली में कम से कम 10 हजार कार्यकर्ताअपने-अपने साधनों से 29 मई को कुरूक्षेत्र पहुंचेगे। यह दावा आप के जिलाअध्यक्ष सुखबीर मलिक और जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ ने शनिवार को सेक्टर11 स्थित आहूजा स्वीटस में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। वहीं सुखबीरमलिक व राकेश चुघ ने कहा कि आप ने अपनी जन कल्याणकारी नीतियों कीबदौल्लत तीन बार दिल्ली में और अब पंजाब में अपनी सरकार बनाई है। दिल्लीव पंजाब के बीच हरियाणा पड़ता है और 2024 में प्रदेश होने वाले विधानसभाचुनाव में हरियाणा में आप की सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनताभाजपा-जजपा गठबंध सरकार और पहले कांग्रेस की सरकार को देख चुकी है।हालांकि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और पहले जनता को भाजपा व कांग्रेसका विकल्प नहीं मिल पा रहा था। लेकिन जनता को अब आम आदमी पार्टी के रूपमें विकल्प मिल चुका है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र रैली को लेकर आपपदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जिला के गांवों, कस्बों वशहरों में जाकर लोगों को रैली में पहुंचने के लिये न्योता दिया जा रहाहै। वहीं जिला के लोगों में कुरूक्षेत्र रैली को लेकर भारी जोश है वउत्साह है और लोग रैली में जाने के लिये तैयार बैठे है। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष दीपक बगा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह,प्रवक्ता नीलम परनामी, हरीश सलूजा आदि मौजूद रहे।