समाचार निर्देश एस डी सेठी रोहिणी – दिल्ली के रोहिणी सैक्टर 1, के फेज 2 स्थित एमसीडी के महादेव पार्क में नई परंपरा का आगाज करते हुए बच्चे के 14 वें जन्मदिन पर 100 छायादार पौधों का रौपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पृथ्वी चिंतक व समाजसेवी दुली चंद ने अपने सपरिवार इस मुहीम में शामिल होकर आम जन को इस मुहीम में जोडने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरती के पर्यावरण में लगातार जलवायु परिवर्तन हो रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गलैशियर, पहाडों की बर्फ बडी तेजी बढते तापमान के चलते पिघल रही है। मौसम का चक्र निरंतर बिगड़ता जा रहा है। बेवक्त बरसात, गर्मी, सर्दी का बैलेंस डगमगा गया है। जन्मदिन पर एक पौधा अभियान में जुडने के लिए पं. मुरारी लाल भारद्वाज, दयानंद भारद्वाज , राजबीर बंसल, सूरज सेठी, राजेश सांवरियां, चक्रेश मित्तल, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र पांडे, पूर्व निगम पार्षद मनीष चौधरी समेत महिलाओं में मालती शर्मा, रेनू मित्तल, मंजू सेठी, सरोज शर्मा, मंजू बंसल समेत अन्य समाजिक कार्यकर्ताऔं ने भी सभी जनों का आह्वान कर पृथ्वी को फिर से संवारने के तहत उसकी हरियाली को बरकरार रखने का भी संदेश दिया।